CRIME

बेटी की शादी से पहले ही बुजुर्ग पिता फांसी के फंदे पर झूला

बेटी की शादी से पहले ही बुजुर्ग पिता फांसी के फंदे पर झूला

-घटना से परिजनों में मचा कोहराम, तहसीलदार ने की जांचहमीरपुर 3 मई (Udaipur Kiran) । शनिवार को बेटी की शादी में होने वाले खर्च को लेकर परेशान पिता ने गांव के बाहर पेड़ में अंगौछे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगामी 18 मई को मृतक की बेटी की बारात आनी है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार ने जांच पड़ताल की।

बिवांर कस्बा निवासी रामखेलावन प्रजापति (62) पुत्र रामचरण ने गांव से एक किमी दूर बांधुर जलालपुर रोड स्थित सिद्ध बाबा स्थान के निकट शनिवार को बबूल के पेड़ पर अंगौछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तब जाकर उन्हें आत्महत्या की जानकारी हुई। मृतक के भाई प्रेम किशोर ने बताया कि इसी महीने 18 मई को उनकी भतीजी रजनी की शादी होनी है। बारात कल्ला गांव से आनी है। शादी में होने वाले खर्च को लेकर भाई परेशान रहते थे। बताया कि हर दिन की तरह शनिवार सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे, लेकिन लौट कर नहीं आए। जिसके बाद उनके आत्महत्या कर लेने की जानकारी हुई है। मौत को लेकर शादी वाले घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के नाम छह बीघे ज़मीन है।

मृतक खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के एक पुत्र भीष्म (20) तथा दो पुत्रियां कारी (28) व रजनी (23) है। इसमें बड़ी बेटी की शादी हाे चुकी हैै। थाना पुलिस ने बताया कि प्रेम किशोर ने भाई रामखेलावन के फांसी लगा लेने की सूचना दी थी। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना पर तहसीलदार शिखर मिश्रा मृतक के घर पहुंचे। तहसीलदार ने कहा कि जांच में परिजनों ने बताया कि बेटी का रिश्ता जिस लड़के से तय हुआ है। उसकी उम्र अधिक होने की वजह से वह शादी नहीं करना चाहता था। परन्तु लड़की उसी लड़के से शादी करना चाहती थी, जिससे वह मानसिक तनाव में रहता था।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top