Bihar

नवोदय विधालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत कैंप हुआ शुरू

कैप में भाग लेते कैडेट

पूर्वी चंपारण,15 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले के पीपराकोठी स्थित जवाहर नवोदय विधालय में एन.सी.सी.ग्रुप मुख्यालय मुजफ्फरपुर द्वारा 25 बिहार बटालियन एन.सी.सी.के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर के कैंप एक भारत:श्रेष्ठ भारत का शुभारंभ किया गया।

यह कैंप 15 अक्टूबर से शुरू होकर अगामी 26 अक्टूबर तक चलेगा। कैम्प के कमांडेंट ब्रिगेडियर नीलकमल बनाए गए हैं।डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल प्रदीप कुमार सिंह बनाए गए हैं।लेफ्टिनेंट सुरेन कुमार पाण्डेय भी कैंप में डिटेल किए गए हैं। इसकी जानकारी देते कैप्टन अरुण कुमार ने बताया कि इस कैंप में बिहार झारखंड व जम्मू कश्मीर प्रदेश के कुल 450 कैडेट्स अपना प्रशिक्षण पूरा करेंगे।उन्हें एक भारत:श्रेष्ठ भारत के तहत एक दूसरे की कला संस्कृति,रीति रिवाज और खान पान की जानकारी दी जायेगी। साथ ही उन्हे बिहार और चंपारण के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों का भी परिभ्रमण कराया जायेगा।

कैम्प में कैडेटों के सर्वांगीण विकास,मानसिक और बौद्धिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।कैडेट्स अपने अपने राज्य की राजनीतिक,सामाजिक और सांस्कृतिक विकास की रूप रेखा भी मंच प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित करेंगे जिससे अखंडता में एकता की भावना को गति मिलेगी। कैडेटों के प्रशिक्षण के लिए सेना के दो पदाधिकारी,आठ जे.सी.ओ.और 20 एन.सी.ओ. व 13 एन.सी.सी.पदाधिकारी सहित 17 असैनिक कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है।

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top