Haryana

बडखल विधानसभा क्षेत्र से शिक्षामंत्री सीमा त्रिखा का कटा टिकट, धनेश अदलक्खा बने उम्मीदवार

धनेश अदलक्खा का फाइल फोटो

फरीदाबाद, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की मंगलवार को जारी दूसरी सूची में बडखल विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक एवं राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर पार्टी ने पूर्व पार्षद एवं हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन रहे धनेश अदलक्खा को टिकट दिया है।

इस विधानसभा क्षेत्र से किसी महिला उम्मीदवार को दावेदार माना जा रहा था, जिसमें मौजूदा विधायक सीमा त्रिखा व हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का नाम चल रहा था, परंतु धनेश अदलक्खा पर भाजपा ने भरोसा जताया है।

उल्लेखनीय है कि धनेश अदलक्खा सेक्टर-9 में रहते हैं और उनकी माता द्रौपदी अदलक्खा नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं। इससे पूर्व धनेश अदलक्खा हरियाणा फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन पद पर भी आसीन रह चुके हैं। धनेश अदलक्खा केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के खासमखास माने जाते हैं। पंजाबी बाहुल्य वाले इस विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर मतदाताओं की भी बड़ी संख्या है। इस विधानसभा से भाजपा की तरफ से विधायक सीमा त्रिखा, राजीव जेटली, रेनू भाटिया, राजन मुथरेजा, श्याम सुंदर कपूर आदि ने आवेदन किया था।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top