Jharkhand

पूर्वी क्षेत्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि

रांची, 31 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड राज्य वुडबॉल संघ की ओर से पूर्वी क्षेत्र वुडबॉल चैंपियनशिप पुरुष और महिला वर्ग का आयोजन स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम में शनिवार को शुरू हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि रांची जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह और झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के अध्यक्ष राज कुमार पोद्दार ने चैंपियनशिप का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के तौर पर समाजसेवी अरुण कुमार, समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी,ऋषिकेश लाल, दीपक वर्मा सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

इस अवसर पर पर भारत वुडबॉल पर पहली बार बनी गीत का भी लोकार्पण किया गया। इस गीत के निर्माता देवपूजन ठाकुर, गायक अमित आर्यन गायिका ऋषिका कांस कार हैं। प्रतियोगिता का संचालन झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने किया।

प्रतियोगिता का परिणाम

झारखंड महिला टीम ने न्यूनतम 182 स्ट्रोक लगाकर प्रेमा लाला ट्रॉफी पर कब्जा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पश्चिम बंगाल ने 222 स्ट्रोक लगाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बिहार की टीम ने 226 स्टॉक लगाकर तीसरे स्थान पर रही।

इस मौके पर ब्रजेश गुप्ता,रिंकू वर्मा, अंश वर्मा, नितेश कुमार, एसके दत्ता, सरवर अंसारी सहित कई खेलप्रेमी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top