Haryana

अग्रोहा टीले की खुदाई में मिले मिट्टी के खिलौने, कुल्हड़, सिलबट्टे व बर्तन

अग्रोहा टीले का निरीक्षण करते डीसी, एसपी व अन्य अधिकारी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को करेंगे खुदाई कार्य का निरीक्षण

हिसार, 19 मार्च (Udaipur Kiran) । अग्रोहा के ऐतिहासिक टीले का निरीक्षण करने मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी 21 मार्च को अग्रोहा आएंगे। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम

की तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

उपायुक्त अनीश यादव व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बुधधार काे एसडीएम और बीडीपीओ

सहित अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। अग्रोहा टीले की खुदाई एक सप्ताह

पूर्व शुरू हुई है। हरियाणा पुरातत्व विभाग की उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य के निर्देशन

में यह काम चल रहा है। खुदाई में मिट्टी के खिलौने, कुल्हड़, ढक्कन, सिलबट्टे, छोटे

गोल बर्तन और मिट्टी के मनके मिले हैं। इन वस्तुओं की कार्बन डेटिंग की जाएगी। फिलहाल

दो दिन से खुदाई रोक दी गई है।

माना जा रहा है कि अग्रोहा का इतिहास काफी पुराना है। ब्रिटिश काल में रोबोट्स

नामक वैज्ञानिक ने यहां 15 दिन का पुरातत्व सर्वे किया था। 1926 में अंग्रेजी सरकार

ने इस क्षेत्र को संरक्षित घोषित कर दिया। 1978 और 1981 में भी यहां खुदाई हुई थी।

पहले की खुदाई में रोमन सभ्यता और कुषाण काल के अवशेष मिले थे। हिसार के फिरोजशाह किले

में मौजूद अशोक का पिलर, जो 234 ईसा पूर्व का है, भी अग्रोहा से ही लाया गया था। यह

स्थल कई प्राचीन सभ्यताओं का गवाह रहा है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top