Haryana

नारी शक्ति को आत्मरक्षा के लिए मजबूत बना रही दुर्गा वाहिनी

स्वागत-सम्मान के दौरान पिंकी पंवार व अरुणा राठौर के साथ डॉ. अंजू अग्रवाल।

झज्जर, 7 जून (Udaipur Kiran) । विश्व हिंदू परिषद की इकाई दुर्गा वाहिनी की राष्ट्रीय सह संयोजक पिंकी पंवार ने कहा कि दुर्गा वाहिनी द्वारा पूरे देश में लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि हमारी बेटियां व महिलाएं किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम हों।

हिंदू नेता पिंकी पंवार शनिवार को बहादुरगढ़ में अपने सम्मान में आयोजित समारोह में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी। पिंकी पंवार ने स्वागत व सम्मान के उपरांत कही। दुर्गा वाहिनी दिल्ली प्रांत की संयोजक दीदी अरुणा राठोर भी उनके साथ थी। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद जिला झज्जर की मातृशक्ति विभाग की संयोजक डॉ. अंजू अग्रवाल ने सेक्टर-7 में आयोजित किया था। डॉ. अंजू ने पिंकी पंवार व अरुणा राठौर का पटका व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए पिंकी पंवार ने बताया कि दुर्गा वाहिनी द्वारा 15 से 35 वर्ष आयु की लड़कियों व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के साथ-साथ राष्ट्र धर्म का कार्य करने, भारत की गौरवशाली प्राचीन हिंदू संस्कृति के बारे में अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विशेषकर आज की युवा पीढ़ी पश्चिम देशों की संस्कृति का अनुसरण कर रही है, जबकि पश्चिमी देशों की लड़कियां व महिलाएं हिंदू संस्कृति को अपनाकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। अरुणा राठौर ने कहा कि सरकार भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रही है, फिर भी महिलाओं के प्रति आपराध घटनाएं होती ही रहती हैं और इसी बात को ध्यान में रखते हुए दुर्गा वाहिनी द्वारा बेटियों व महिलाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देकर उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / शील भारद्वाज

Most Popular

To Top