Haryana

हिसार: कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार बनी भाजपा सरकार :आजाद हिन्दुस्तानी

आजाद सिंह हिन्दुस्तानी।

तीसरी बार बनी भाजपा सरकार जनहित में तेज गति से करेगी काम

हिसार, 13 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं डोभी गांव के सरपंच आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने तीसरी बार सरकार बनाकर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाई है।

आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने रविवार को कहा कि जनता के सहयोग से तीसरी बार बनी सरकार अब जनता के हित में और तेज गति से काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के नारे के साथ चुनाव लड़ते हुए प्रदेश में जनादेश हासिल किया है। इससे पहले देशभर की जनता के सहयोग से केन्द्र में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी और अब हरियाणा में भी भाजपा ने जन सहयोग से हैट्रिक लगाई है, जो हर कार्यकर्ता के लिए खुशी की बात है।

आजाद सिंह हिन्दुस्तानी ने तीसरी बार सरकार बनने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के कुशल नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने सरकार बनने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि पार्टी की जीत के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की, वो फलीभूत हो गई। यह सब पार्टी व सरकार के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top