RAJASTHAN

आमान परिवर्तित कार्य कारण रेल यातायात प्रभावित कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी

आमान परिवर्तित कार्य कारण रेल यातायात प्रभावित कई रेलसेवाएं रद्द, आंशिक रद्द और मार्ग परिवर्तित रहेंगी

अजमेर, 28 नवम्बर (Udaipur Kiran) । पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल पर अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य स्थित कलोल- कडी-कतोसन स्टेशनों के मध्य आमान परिवर्तित कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। कुछ गाड़ियों का मार्ग बदला जाएगा तो कुछ को पूर्ण रद्द एवं आंशिक रद्द करना पड़ेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित जो रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी उनमें

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 09437, महेसाना-आबूरोड रेलसेवा 27 नवम्बर 24 व 28 नवम्बर 24 को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 09438, आबूरोड-महेसाना रेलसेवा 28 व 29 नवम्बर 24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 14822, साबरमती-जोधपुर रेलसेवा जो 28 नवम्बर 24 को साबरमती के स्थान पर आबूरोड स्टेशन से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा साबरमती-आबूरोड स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा 28 नवम्बर 24 को गांधीनगर कैपिटल के स्थान पर साबरमती स्टेशन से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा गांधीनगर कैपिटल-साबरमती स्टेषनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 19224, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 27.11.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा साबरमती तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा साबरमती-गांधीनगर कैपिटल के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-अहमदाबाद रेलसेवा जो दिनांक 27 नवम्बर 24 को योगनगरी ऋषिकेश से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कलोल-खोडियार-साबरमती होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 28 नवम्बर 24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कलोल-खोडियार-साबरमती होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 19031, अहमदाबाद-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो 28 नवम्बर 24 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साबरमती-खोडियार-कलोल-महेसाना होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा जो 28 नवम्बर 24 को गांधीनगर कैपिटल से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग साबरमती-खोडियार-कलोल-महेसाना होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 19224, जम्मूतवी-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा जो 27 नवम्बर 24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-कलोल-खोडियार-साबरमती होकर संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 20938, दिल्ली सराय-पोरबंदर रेलसेवा जो 28 नवम्बर 24 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-विरमगाम होकर संचालित होगी।

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top