HimachalPradesh

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा याद रहेगा : कुलदीप सिंह पठानियां

शिमला, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आर्थिक सुधारों के प्रणेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में विधानसभा अध्यक्ष ने डॉ. मनमोहन सिंह को वैश्विक अर्थव्यवस्था के शिल्पकार, सद्गी और सरलता के प्रतीक तथा भारत की विशिष्टता को विश्व मंच पर स्थापित करने वाले महान नेता के रूप में याद किया।

कुलदीप पठानियां ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह एक बेमिसाल शख्सियत थे। वे न केवल एक बेहतरीन अर्थशास्त्री थे, बल्कि उनके सौम्य व्यक्तित्व ने उन्हें देश और दुनिया में एक आदर्श नेता बना दिया। उनके योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि विश्व ने एक महान नेता को खो दिया है, जिनके आर्थिक सुधारों की मिसाल हमेशा दी जाएगी। डॉ. मनमोहन सिंह का वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल स्वर्णिम था, जिसे कोई भी नहीं भुला पाएगा। उनके द्वारा किए गए आर्थिक सुधारों ने भारत को नई दिशा दी और देश को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया।

कुलदीप पठानियां ने डॉ. मनमोहन सिंह की पवित्र दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की

—————

(Udaipur Kiran) शुक्ला

Most Popular

To Top