
अयोध्या, 12 जून (Udaipur Kiran) । प्रकाण्ड विद्वान, साहित्यकार राष्ट्रपति सम्मान के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित डॉ0 देवी सहाय पाण्डेय दीप का आज निधन हो गया । उन्होंने 87वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह 4 बजे अपने लवकुश नगर अयोध्याधाम स्थित आवास पर अन्तिम सांसें लीं।
उनके निधन की खबर पाकर साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। उनके घर पर अन्तिम दर्शन करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका अन्तिम संस्कार सरयू तट पर किया गया। उनको मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र मनीष कुमार पाण्डेय ने दी।
डा0 देवी सहाय पाण्डेय दीप ने सैकड़ों काव्य ग्रन्थों की रचना की है साथ ही उन्होंने चारों वेदों का सरल भाषा में अनुवाद किया जिसके कारण उन्हें सदियों-सदियों तक याद किया जाता रहेगा।
(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय
