Chhattisgarh

डाॅ. आशीष नायक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

राजधानी रायपुर के राजभवन में डा आशीष नायक को सम्मानित करते हुए राज्यपाल रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।

धमतरी , 5 सितंबर (Udaipur Kiran) । शिक्षक दिवस पांच सितंबर को राजधानी रायपुर के राजभवन में राज्य शिक्षक पुरस्कार 2023 के लिए धमतरी जिले से नगरी विकास खंड से शासकीय हाई स्कूल बाजार कुर्रीडीह के वरिष्ठ व्याख्याता डाॅ. आशीष नायक को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल रामेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों प्राप्त हुआ। गत वर्ष 5 सितंबर 2023 को धमतरी जिले से राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए उनके नाम की घोषणा की गई थी।

गौरतलब है कि इसके पूर्व सन 2020 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान एवं 2021 में शिक्षा सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। डाॅ. आशीष नायक ने बताया कि राज्यस्तरीय पुरस्कार पाना अपने आप में एक सम्मान व गौरव की बात है। यह पुरस्कार उन्होंने अपने समस्त विद्यार्थियों एवं शाला परिवार के प्राचार्य अभयराम ध्रुव एवं समस्त साथी शिक्षकों, मित्रों परिवारजनों एवं परिजनों को समर्पित किया। सम्मान मिलने पर डीईओ टीआर जगदल्ले, सहायक संचालक लक्ष्मण राव मगर, सहायक संचालक लीलाधर चौधरी, एडीपीओ डीके सूर्यवंशी, डीएमसी भुवनेश जैन, बीईओ नगरी कलीराम साहू एबीईओ माहेश्वरी ध्रुव, बीआरसी रामू लाल साहू, बीईओ धमतरी अमित तिवारी बीईओ कुरूद डॉ. आरएन मिश्रा, बीईओ मगरलोड मनीष ध्रुव, प्राचार्य अभयराम ध्रुव, प्राचार्य शिवसिंह वर्मा बी. मैथ्यू, प्राचार्य सेजस बठेना नागेन्द्र पाण्डेय, प्राचार्य सेजस गोकुलपुर शैलजा पाण्डेय , प्राचार्य सेजस सिंगपुर डॉ. व्ही. पी. चन्द्रा,प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल सोरिद भाट डॉ. रचना मिश्रा, प्राचार्य डॉ शोभाराम देवांगन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूनम पांडेय, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलोनी आर. के. गुप्ता, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकरेल राजेश कुमार बैस, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरेगांव महेन्द्र सिंह मरकाम, मित्रों, एवं परिजनों ने बधाइयाँ प्रेषित की है। विद्यालय केरेगांव महेन्द्र सिंह मरकाम, मित्रों, एवं परिजनों नसहित अन्य ने बधाई दी है।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top