Uttar Pradesh

सहकार भारती का डा. अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष व  अरविंद दूबे प्रदेश महामंत्री बने

सहकार भारती का डा. अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष व  अरविंद दूबे प्रदेश महामंत्री बने

अयोध्या, 15 सितंबर (Udaipur Kiran) । सहकार भारती उत्तर प्रदेश का 5 वा दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन में सहकार भारती उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक चर्चा हुआ और आगामी 3 वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार हुआ। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री का निर्वाचन हुआ। निर्वाचन अधिकारी राष्ट्रीय मंत्री दीपक चौरसिया ने घोषणा किया कि निर्विरोध रूप से प्रदेश अध्यक्ष डा. अरुण सिंह और प्रदेश महामंत्री के रूप में अरविंद दूबे निर्वाचित हुए।वही राष्ट्रीय महामंत्री डा उदय जोशी ने कर्मवीर सिंह को संगठन प्रमुख और विजय पाण्डेय को सह संगठन प्रमुख घोषित किया। इसके साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी की भी घोषणा हुई। सहकार भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला अनुसांगिक संगठन है। इस अधिवेशन का उद्घाटन शनिवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर ,इफ्को चेयरमैन ने किया था। अधिवेशन में सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाली कई संस्थाओं के अध्यक्ष और डायरेक्टर उपस्थित रहे। साथ ही सहकार भारती के प्रदेश के समस्त जिलों से लगभग 500 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।रविवार को अधिवेशन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सह संपर्क प्रमुख मनोज ने कहा हमें अभी समाज में सभी वर्गों के लिए निकल कर सामने आना होगा। संघ समाज के हर वर्ग में अपने कार्य से अलग पहचान बना रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top