RAJASTHAN

धौलपुर जिले में हर घर भाजपा का सदस्य बनाना है : डा. अलका

धौलपुर जिले में हर घर भाजपा का सदस्य बनाना है : डा. अलका

धौलपुर, 12 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री डा. अलका गुर्जर गुरुवार को धौलपुर पहुंचीं। अपने प्रवास के दौरान डा. गुर्जर ने धौलपुर जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक ली।

बैठक में उन्होंने भाजपा सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की। इस मौके पर डा. अलका गुर्जर ने कहा कि हमें गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाना है और धौलपुर जिले में हर घर भाजपा का सदस्य बनाना है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए हमने जो जिले का संकल्प लिया है, उससे भी अधिक सदस्य बनाने हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर धौलपुर भाजपा में अपूर्व उत्साह है। धौलपुर जिले को मिले लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। बैठक में भाजपा नेता नीरजा शर्मा, धौलपुर प्रत्याशी रहे डा. शिवचरण कुशवाहा,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर दयाल शर्मा,पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा एवं सुखराम कोली, भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक धीरसिंह जादौन, जिला मीडिया प्रभारी राजू गुर्जर , सोशल मीडिया जिला संयोजक ऋतिक वर्मा, धौलपुर मंडल अध्यक्ष विशाल सिंघल, भाजपा महिला मोर्चा जिला संयोजक कल्पना शर्मा,मंडल अध्यक्ष सपना गोयल एवं सह संयोजक शशि त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रदीप

Most Popular

To Top