
हल्द्वानी, 07 जनवरी (Udaipur Kiran) । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को अपने आवास पर दर्जनों महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं और उनकी भागीदारी के बिना हमारा समाज पूरा नहीं हो सकता है।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को राजनीति में बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और हम उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं।
सदस्यता लेने वाली महिलाओं में हेमा आर्या, मीना देवी, पुष्पा देवी, कमलेश देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी, माया देवी, रेखा देवी, तारा देवी, निकिता आर्य, रिया आर्या, दीपक चंद्र, नीमा देवी, जानकी देवी, ममता देवी, बिना देवी शामिल थीं।
(Udaipur Kiran) / अनुपम गुप्ता
