Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया

डीएम एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण,सब कुछ सामान्य
डीएम एसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण,सब कुछ सामान्य ,जेल से निरक्षण कर बाहर निकलते डीएम और एसपी अधिकारी

जौनपुर, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने रविवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेल के हर बैरक का गहनता से व्यवस्थाओं काे जायजा लिया। इस दौरान बैरक में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।

जिलाधिकारी ने बंदियों से संवाद किया। अधिकारियों ने जेल की रसोई में बंदियों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता भी परखी। जिला कारागार के अस्पताल का भी निरीक्षण कर मरीजों के उपचार व दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने जेल की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जेल प्रशासन से बैरक व जेल की अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।

—————

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Most Popular

To Top