Uttar Pradesh

संभल में होली का त्योहार प्रेम सद्भाव और शांति के साथ मनाया जा रहा : डीएम-एसपी

जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई

मुरादाबाद, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के संभल जनपद के जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने शुक्रवार को कहा कि जनपद में होली का त्योहार प्रेम सद्भाव और शांति के साथ मनाया जा रहा है।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को रंगों के त्योहार होली के दौरान जिले में संवेदनशील स्थानों के साथ अन्य स्थानों पर पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च कर निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक व्यापारिक राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी ने भी जिला अधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Most Popular

To Top