Bihar

डीएम ने ठकराहां प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा

डीएम का निरीक्षण

पश्चिम चंपारण (Udaipur Kiran) ,25जुलाई (Udaipur Kiran) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने गुरुवार को जिलास्तरीय अधिकारियों के दल के साथ गंडक पार के प्रखंड ठकराहा में पहुंचकर कर वहां विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया है। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय, ठकराहा का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारी एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय के स्थापना, सामाजिक सुरक्षा, नजारत आदि के कार्याे, संचिकाओं एवं अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही कर्मियों से किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और बेहतर तरीके से कार्यों को निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होंने कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। कार्यालय के सभी संचिका एवं अभिलेख अपडेट रखने का निर्देश देते हुए कहा कि विभिन्न कार्यों से कार्यालय आने वाले व्यक्तियों को बेवजह परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखने का आदेश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कर्मी द्वारा किसी भी व्यक्ति को बेवजह परेशान करने की शिकायत मिलेगी तो तुरंत जांच करायी जायेगी और सख्त कार्रवाई की जायेगी।जिलाधिकारी ने इस दौरान विद्यालयों में शिक्षको की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निरंतर अनुश्रवण करते रहने का निर्देश दिया।

उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को बेहतर तरीके से कार्यालय का संचालन करने तथा आमजनों के कार्यों का त्वरित गति से नियमानुकूल संपादित करने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों का दल अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया। तदुपरांत प्रखंड सभागार में जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान की वस्तुस्थिति की समीक्षा की गई। जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण एवं समीक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी जिलाधिकारी को दी।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त,प्रतिभा रानी, अपर समाहर्ता, राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच शएम कुमार रविंद्र, अपर।समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन रामानूज सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा, डॉ अनुपमा सिंह, विशेष रूप कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित सभी जिलास्तरीय एवं अनुमंडल व प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौंजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top