Bihar

डीएम ने महिला एवं बाल विकास निगम के नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियोजन पत्र किया वितरण

जिलाधिकारी के द्वारा महिला एवं बाल विकास निगम के नवनियुक्त कर्मियों के बीच नियोजन पत्र किया वितरण

किशनगंज,22अगस्त (Udaipur Kiran) ।जिलाधिकारी, तुषार सिंगला द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जिला केंद्र, वन स्टॉप सेंटर एवं समाहरणालय परिसर, महिला थाना परिसर में अवस्थित पालनाघर में नवनियुक्त कर्मी को नियोजन पत्र का वितरण गुरुवार को किया गया।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, महिला विकास निगम, किशनगंज, मो. अजमल ख़ुर्शीद ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए भारत सरकार द्वारा मिशन शक्ति योजना का प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं सम्पूर्ण लाइफ साइकिल पर आधारित है महिलाएं अपनी समस्या जिला समाहरणालय परिसर स्थित वन स्टॉप सेंटर अथवा जिला हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन कार्यालय को दूरभाष, ईमेल एवं कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकती है। जिसका निराकरण आप सभी को सहानुभूति पूर्वक करनी है, हमें आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप दिए गए दायित्वों का बख़ूबी निर्वहन करेंगे, आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, सिविल सर्वजन, भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, किशनगंज सदर एवं चयन समिति के सभी सदस्य तथा महिला विकास निगम किशनगंज के सभी कर्मी मौजूद रहें।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top