RAJASTHAN

महिला सशक्तिकरण से कांग्रेस को परेशानी : दीया कुमारी

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर, 25 जुलाई (Udaipur Kiran) । उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कांग्रेस पार्टी और विधायक अमीन कागजी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इनकी सोच है कि महिला को सिर्फ घर पर बैठना चाहिए, उसे कोई पद नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में महिला को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा कदम है। उससे कांग्रेस को परेशानी है। इनकी सोच है कि महिला को सिर्फ घर पर बैठना चाहिए, उसे कोई पद नहीं मिलना चाहिए।असल में राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक अमीन कागजी ने दिया कुमारी को ‘बेचारी मैडम’ कह दिया था। इसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि ‘कांग्रेस विधायक का यह बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब भी उनके मंत्री ने विवादित बयान दिए था। कहा था कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। आज इनके विधायक महिला वित्त मंत्री को बेचारी कह रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि ‘इन लोगों को बड़ी आपत्ति है कि कोई महिला वित्त मंत्री कैसे बन गई। भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में महिला को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा कदम है। उससे कांग्रेस को परेशानी है। इनकी सोच है कि महिला को सिर्फ घर पर बैठना चाहिए, उसे कोई पद नहीं मिलना चाहिए। मैं कांग्रेस नेता के इस बयान की कड़ी निंदा करती हूं।

कांग्रेस

विधायक अमीन कागजी ने विधानसभा में बजट सत्र पर चर्चा के दौरान कहा था कि

‘भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट उन्हीं अधिकारियों ने बनाया है, जिन्होंने

गहलोत सरकार में बनाया था। कांग्रेस जो बड़े-बड़े ऐलान करती थी, उनको आपने

छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया। मतलब जिसके लिए हम 500-500 करोड़ रुपये

जारी करने का प्रस्ताव करते थे, उसी को आपने पांच-पांच करोड़ में कर दिया।

इसीलिए बेचारी मैडम को पौने तीन घंटे खड़ा रहना पड़ा।

(Udaipur Kiran) / रोहित

Most Popular

To Top