Bihar

मंडल कारा किशनगंज का किया गया निरीक्षण

मंडल कारा किशनगंज का किया गया निरीक्षण

किशनगंज,19सितंबर (Udaipur Kiran) । मंडल कारा किशनगंज का गुरुवार की सुबह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण सुरक्षा कारणों से किया गया। निरीक्षण सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई। निरीक्षण डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार के नेतृत्व में किया गया। कारा में एक घण्टे से ज्यादा समय तक निरीक्षण चलती रही। अन्य पुलिस अधिकारी भी टीम में शामिल थे।

जेल के पुरूष और महिला वार्डों की तालाशी ली गई। वही कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था की भी पड़ताल की गई। इस दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डो की तलाशी ली गई। सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई। वही डीएम ने जेल में मुलाकातियों की व्यवस्था को लेकर भी पड़ताल की। बंदियों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली गई।

(Udaipur Kiran) / धर्मेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top