Uttrakhand

दिवा काे फ्रांस के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखिका का सम्मान

पुरस्कार प्राप्त करतीं दिवा साह।

नैनीताल, 16 मई (Udaipur Kiran) । उत्तराखण्ड के नैनीताल की लेखिका व फिल्म निर्देशक दिवा साह को फ्रांस के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म महोत्सव में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखिका के रूप में सम्मानित किया गया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से नगरवासियों में खुशी का माहौल है। दिवा पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नवोदित पटकथा लेखिका का खिताब जीत चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि दिवा नैनीताल निवासी फिल्म सिनेमेटोग्राफर राजेश साह और राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता शालिनी साह की बेटी हैं। उनकी पहली फीचर फिल्म ‘बहादुर द ब्रेव’ का विश्व प्रीमियर 2023 में 71वें सैन सैबेस्टियन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था, जहां उन्होंने कुटक्साबैंक न्यू डायरेक्टर्स पुरस्कार जीता। इस फिल्म को आगे जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में सिल्वर गेटवे पुरस्कार भी प्राप्त हुआ।

वर्तमान में वह भारत में रह रहे तिब्बती शरणार्थियों की तीसरी पीढ़ी पर आधारित नई फिल्म ‘क्याब द रिफ्यूज’ पर कार्य कर रही हैं। इसी स्क्रिप्ट को कान फिल्म महोत्सव के सीएनसी मंडप में आयोजित समारोह में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पटकथा घोषित किया गया। बताया गया है कि पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को अपनी फीचर फिल्म परियोजना पर लेखन के साथ पेशेवरों से भेंट कर सह-निर्माण की दिशा में कार्य करने के लिये पेरिस में साढ़े चार माह की आवासीय अवधि दी जाती है। दिवा की इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों से बधाइयां मिल रही हैं।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Most Popular

To Top