
देवरिया, 09 जून (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के औरा चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर जनपद के 28 मंडलों में से 21 मंडलों के पदाधिकारियों की सूची भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जारी कर दी है।
यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी ने देते हुए बताया कि जनपद के 21 मंडल देवरिया नगर, बैतालपुर, पथरदेवा, तरकुलवा, देसहीं देवरिया, महुआडीह, रामपुर कारखाना, बरियारपुर, बैकुंठपुर, भटनी, बरहज नगर, बरहज देहात, भलुअनी, भागलपुर, सलेमपुर, लार रोड, मझौली सहजौर, पकड़ी, भाटपार रानी, पंडरी, बनकटा मंडल की पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई।
भाजपा मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अवसर पर ईमानदारी पूर्वक पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील भी की गई। पिछले दिनों जनपद के 28 मंडलों में से 21 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा पार्टी द्वारा विधिवत चुनाव कराकर की गई थी। इन मंडलों में अध्यक्ष पद के बाद 20 पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इस अवसर पर जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों ने नव नियुक्त मंडल पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक
