Bihar

जिलाधिकारी ने खेलो इंडिया यूथ गेम की तैयारी का लिया जायजा

जायजा लेते जिलाधिकारी

भागलपुर, 02 मई (Udaipur Kiran) । खेलो इंडिया यूथ गेम्स को लेकर शुक्रवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चिन्हित स्थल एवं बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम कआ जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात् भागलपुर रेलवे स्टेशन पर उक्त कार्यक्रम के दृष्टिगत आने वाले खिलाड़ियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इसके पश्चात खिलाड़ियों के लिए चिन्हित सभी होटल का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि खिलाड़ियों के आगमन से पहले पूरे शहर के दीवारों पर खेल से संबंधित चित्र उकेरे गए हैं। खेल में मूलभूत सुविधाओं से लेकर अवसान और भोजन पर भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने कहा कि जब तक भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में खेलो इंडिया गेम का आयोजन होता रहेगा तब आम जनों के लिए प्रवेश निषेध रहेगा।

हालांकि जिलाधिकारी ने किस खेल का आनंद लेने के लिए खिलाड़ियों को शहर वासियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भागलपुर के लिए गर्व की बात है, जहां दो-दो नेशनल गेम भागलपुर को करने के लिए मिला है।

उन्होंने कहा यहां के खिलाड़ियों के लिए यह अच्छी उपलब्धि है। यहां के लोग नामचीन बड़े-बड़े खिलाड़ियों से रूबरू हो सकेंगे। उधर खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारियों ने भागलपुर शहर को खेल भावना से सराबोर कर दिया है। इस बार भागलपुर को बैडमिंटन और तीरंदाजी प्रतियोगिताओं की मेज़बानी का मौका मिला है। आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन और स्थानीय संस्थाएँ पूरी तरह सक्रिय हैं।क्षशहर के विभिन्न हिस्सों की दीवारों को रंग-बिरंगी और प्रेरणादायक पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है।

इन पेंटिंग्स में खेलो इंडिया का स्लोगन, खेल के विभिन्न चित्र और खिलाड़ियों की ऊर्जा को जीवंत रूप में दिखाया गया है। पश्चिम बंगाल और सिलीगुड़ी से आए दर्जनों अनुभवी कलाकार इस पहल में भाग ले रहे हैं। दीवारों पर बन रही ये कलाकृतियाँ न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ा रही है, बल्कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित भी कर रही हैं। भागलपुर वासियों में आयोजन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top