Uttrakhand

गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गुप्तकाशी, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । केदारनाथ यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव गुप्तकाशी क्षेत्र में उप जिला चिकित्सालय निर्माण की कवायद तेज हो गई है। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को जल्द सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर अस्पताल निर्माण शुरू करवाने के निर्देश दिए।

प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विमल गुसाईं ने बताया कि गुप्तकाशी क्षेत्र में उप जिला अस्पताल प्रस्तावित है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। करीब 03 हेक्टेयर भूमि चिन्हित की जानी है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के नेतृत्व में गुप्तकाशी, नाला एवं ल्वारा में तीन जगहों पर भूमि का निरीक्षण किया गया। तीनों जगहों का जियोलॉजिकल एवं अन्य मानकों पर सर्वे करने के पश्चात जो स्थान सबसे अधिक उपयुक्त होगा वहीं अस्पताल बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल शुक्ला,अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह,खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार प्रदीप नेगी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / बिपिन / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top