
कानपुर,06 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री की नारी सुरक्षा की नीति के तहत रामनवमी के शुभ अवसर पर देवी स्वरूप नौ महिलाओं को वरासत के लाइसेंस वितरित किये गए हैं। यह बातें रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में वरासत शस्त्र लाइसेंस बांटते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कही।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि नारी सुरक्षा व नारी सम्मान को बढ़ावा मिले। इसी नीति के तहत उनके परिवारजनों को ही लाइसेंस वरासत में मिले है, जिनमें 8 महिलाओं के पति की मृत्यु के बाद लाइसेंस मिलना है, जिसमें एक महिला को लाइसेंस उनके ससुर ने दिया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि नारी सुरक्षा की भावना से इन महिलाओं के पतियों व उनके अपनों की स्मृतियां जुड़ी हुईं थीं। उनकी स्म्रतियों और भाव को ध्यान में रखते हुए मैने यह निर्णय लिया हैं कि रामनवमी के दिन उनको वरासत का लाइसेन्स दिया जाए। महिलाओं को सलाह दी गई है कि वे इसका सावधानी से उपयोग करेंगी अनावश्यक दुरुपयोग न हो। रामनवमी के अवसर पर लाइसेंस देकर महिलाओं को सम्मानित किया गया है और उन्हें बिना किसी असुविधा के लाइसेंस प्रदान किया गया है।
(Udaipur Kiran) / मो0 महमूद
