Bihar

जिला जज ने लोक अदालत की सफलता को लेकर न्याय रथ किया रवाना

न्याय रथ को रवाना करते जिला जज

पूर्वी चंपारण,11 सितंबर (Udaipur Kiran) ।जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज त्रिपाठी ने बुधवार को मोतिहारी व्यवहार न्यायालय परिसर से न्याय रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि इन रथों के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार कर आमलोगों को इसको लेकर जागरूक बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है,कि आगामी 14 सितंबर को मोतिहारी व्यवहार न्यायालय परिसर में पूर्वाहन 10 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनीष उपाध्याय एवं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार,पूर्वी चंपारण राकेश कुमार दुबे भी उपस्थित थे। सचिव डालसा राजेश कुमार दुबे ने बताया कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्वी चम्पारण के तत्वाधान में 14.09.2024 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा जिसमें सुलहनीय वादों का निष्पादन आपसी समझौते के आधार पर किया जायेगा।

सुलहनीय वादों यथा आपराधिक मामले, दिवानी मामले, दुर्घटना बीमा दावा, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू-अधिग्रहण, राजस्व, बिजली, पानी एवं अन्य विपत्र से संबंधित एनआई एक्ट 138 के अन्तर्गत दर्ज केस, बैंक ऋण, कर्मचारियें के वेतन एवं पेंशन से संबंधित विवादित मामलों का निपटारा सुलह- समझौते के आधार पर किया जायेगा। संबंधित पक्षकार इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने विवादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना खर्च बिलकुल मुफ्त में तत्काल समाप्त करा सकते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top