
सीवान, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल ने बुधवार को यहां परिसदन में पत्रकार वार्ता में कहा कि सर्व स्पर्शी और सर्व व्यापी के आधार पर नए कार्यकारणी का गठन होगा। इसमें भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को रखने का निर्देश दिया गया है। साथ नई टीम में 33 प्रतिशत महिलाओं को रखा जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष जयसवाल ने कहा कि बिहार में संगठन की दृष्टि से भाजपा के कुल 45 जिले थे। लेकिन कार्य कुशलता के लिए , सात नए जिले बनाए गए हैं। जिससे जिलों की संख्या अब 52 हो गई है। इस दौरान सीवान में भी भाजपा के दो जिले बने हैं। सीवान पश्चिमी और सीवान पूर्वी। सीवान पश्चिमी के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी और सीवान पूर्वी के जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद बने हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों जिलाध्यक्ष नए कार्यकारणी का गठन करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि पार्टी संगठन और संसद दोनों ही जगहों पर महिला आरक्षण की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनावों में योग्य महिलाएं आगे आएं इसके लिए पार्टी सांगठनिक रूप से उन्हें तैयार कर रही है। ताकि महिलाओं की भागीदारी बढ़े।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजग के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने मंगलवार को सीवान आए थे। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद जिले में उनका पहला दौरा था। इसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। जगह जगह उनका स्वागत किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Deen bandhu Singh
