Madhya Pradesh

आजीवन सहयोग निधि को लेकर जिला भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न

आजीवन सहयोग निधि को लेकर जिला भाजपा की आवश्यक बैठक संपन्न

मंदसौर, 08 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय मंदसौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने जिला पदाधिकारी गण, मोर्चा व प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एंव जिला संयोजक गण, भाजपा मंडल अध्यक्ष एंव महामंत्री गण की आवश्यक बैठक ली। बैठक के प्रारंभ में डॉ.श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी एंव पं.दीनदयाल जी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया ,प्रदेश कार्य. सदस्य अनिल कियावत, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार मंचासिन थे ।

बैठक को मार्गदर्शित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बैठक को संबोधित करने हुवें कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश भाजपा की मंशानुरूप अपने-अपने मंडल में आजीवन सहयोग निधि एकत्रित पर लक्ष्य पूर्ति करना है। आजीवन सहयोग निधि हेतु प्रदेश भाजपा की सहमति से भाजपा जिला मंदसौर में आजीवन सहयोग निधि प्रभारी टोली का गठन किया गया। जिसमें जिला टोली में संयोजक नरेन्द्र पाटीदार, सह संयोजक नरेश चंदवानी, अर्जुन सोनी, रंजीतसिंह चौहान, पुलकित पटवा को बनाया गया। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह आंजना ने किया एंव आभार भाजपा जिला मंत्री नरेन्द्र पाटीदार ने माना।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top