HEADLINES

केन्द्रीय राज्य मंत्री की मौजदूगी में जिला भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत

सदस्यता अभियान

सहरसा, 4 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल आयोजन के तहत बुधवार को जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता दिवाकर सिंह के द्वारा की गई। इस बैठक का उद्देश्य पार्टी के सदस्यता अभियान को और सशक्त बनाना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोड़ना था।

बैठक में भाजपा के केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ राज भूषण चौधरी, स्थानीय विधायक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉक्टर आलोक रंजन,प्रदेश मंत्री सरोज झा,महिला मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा, जिला उपाध्यक्ष श्री कृष्ण झा, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, जिला महामंत्री मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, सीमा झा, सुमित कुमार सिन्हा,अभिलाषा,अभिषेक पांडे, महावीर यादव अरविंद भगत,शालिग्राम मिश्रा वीर अभिमन्यु सोनू साह उपस्थित रहे।

जिले में भाजपा का सदस्यता अभियान जोर-शोर से शुरू हुआ। इस बैठक ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश भरने का काम किया।भाजपा नेता ने कहा कि इस सदस्यता अभियान के माध्यम से पार्टी का आधार और मजबूत होगा और इससे सहरसा जिले में पार्टी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी मेहनत और लगन से इस अभियान में जुटें और इसे सफल बनाएं।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top