
खूंटी, 14 जुलाई (Udaipur Kiran) ।झारखंडी
भाषा खतियान संघर्ष
समिति की बैठक
रविवार को सौदे
बाजार टांड मे
कुणाल भगत की
अध्यक्षता में हुई।
मौके पर कई
लोगों ने झारखंडी
भाषा खतियान संघर्ष
समिति की सदस्यता
ग्रहण की। बैठक
मे पार्टी के
विस्तार पर चर्चा
की गई।
कर्रा
प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण पाहन
ने कहा कि
झारखंडी भाषा खतियान
संघर्ष समिति मे जुड़ने
को लेकर लोगों
मे उत्साह है।
बैठक में सर्वसम्मति
से अटल
सिंह, को रनिया
प्रखंड अध्यक्ष और ओमप्रकाश
सिंह, मंगल बरजो
को उपाध्यक्ष तथा,
गणपति महतो को
सचिव चुना गया।
बानो प्रखंड अध्यक्ष
के रूप में
नरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मोतीलाल
महतो, धनेश्वर सिंह,
सचिव पुनीत सिंह,
कोषाध्यक्ष विक्की कुमार ओहदार
को चुना गया। बैठक
मे पार्टी के
मनीष कुमार, अमनदीप
मांझी, गोपाल सिंह, उमेश
नायक, अशोक महतो,
देवेन्द्र सिंह,आदि
उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran)
(Udaipur Kiran) / अनिल मिश्रा / शारदा वन्दना
