Madhya Pradesh

पीएम जन-मन की आवास योजना से दिलासिया बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

पीएम जन-मन की आवास योजना से दिलासिया बाई के पक्के घर का सपना हुआ साकार

भोपाल, 9 सितम्बर (Udaipur Kiran) । दिन बीते, साल बीते। कई मौसम आये और चले गये। कच्चे घर की जो कठिनाईयां थीं, वो बनी रहीं। पर एक दिन किस्मत रंग लाई। कच्चा घर अब पक्के और सुन्दर घर में बदल गया। ये सच्ची कहानी अनूपपुर जिले की है। यहां की बेनीबेहरा ग्राम पंचायत में रहने वाली दिलासिया बाई बैगा के लिये पीएम जन-मन की आवास योजना वरदान लेकर आई।

जानकारी देते हुए जनसंपर्क अधिकारी घनश्याम सिरसाम ने सोमवार को बताया कि इस योजना में पात्र होने पर दिलासिया बाई को पक्का घर मंजूर हो गया। चार महीने में पक्का घर बनकर तैयार भी हो गया। अब दिलासिया बाई अपने परिवार के साथ इसी पक्के घर में खुशी-खुशी रहती हैं।

दिलासिया बाई बताती हैं कच्चे घर में कई तरह की दिक्कतें थीं। बारिश और ठंड में तो जीना मुश्किल हो जाता था। आंधी-तूफान में घर गिरने का डर भी बना रहता था। पर अब इन सारी परेशानियों से हमें हमेशा के लिये निजात मिल गई है। उन्हें पक्के घर की सौगात देने के लिये दिलासिया बाई सरकार का आभार जताती हैं।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top