
बीकानेर, 26 जनवरी (Udaipur Kiran) । देश का 76 वा गणतंत्र दिवस क्षेत्रीय मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल बीकानेर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दिवस पर अजय लूथरा उपमहानिरीक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर ने झंडा फहराया और सभी उपस्थित और सीमाओं की सुरक्षा में तैनात जवानों और उनके परिवारों को इस गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि आज ही के दिन 26 जनवरी, 1950 को हमने अपना संविधान संविधान अपनाया था और यह दिन इसलिए भी बहुत खास हो जाता है क्योंकि इस दिन ही हमने अंग्रेजों के नियम-कायदों से हटकर अपना अलग संविधान तैयार करने के बाद उसे लागू किया था। उन्होंने अपने संदेश में बताया कि हमारा देश नई ऊंचाईयों को छू रहा है और हम सभी का यही लक्ष्य होना चाहिए कि हम अपने देश की तरक्की में अपना योगदान दें। इस मौके पर उन्होंने उन सभी देशभक्तों के बहुमूल्य योगदान को याद किया जिनके प्रयासों से हम अपना अलग संविधान लागू कर पाए।
इस अवसर पर नवीन मोहन शर्मा कमांडेंट प्रशासनिक, संजय तिवारी कमांडेंट 124 वी बटालियन, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी गण और क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर और 124 वी वाहिनी के जवान भी उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजीव
