Assam

धिंग बलात्कार घटना- लोस चुनाव के बाद कुछ विशेष लोग इस तरह के मामलों से जुड़े है: मुख्यमंत्री

हैलाकंदी में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा।

गुवाहाटी (असम), 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि बीते लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से कुछ विशेष लोगों का मन बढ़ गया है। चुनाव परिणाम आने से लेकर अब तक हिंदू महिलाओं का कुछ विशेष लोगों द्वारा उत्पीड़न किये जाने की 23 घटनाएं घट चुकी हैं। मुख्यमंत्री आज हैलाकांदी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद धिंग में छात्रा के साथ हुए बलात्कार पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे ‌।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिन-जिन स्थानों पर हिंदू लोग अल्पसंख्यक हो गए हैं, उन स्थानों पर इस प्रकार की घटनाएं लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जिन स्थानों पर हिंदू बहुसंख्यक हैं, उन्हें इसे समझने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, पुलिस अपना काम कर रही है। धिंग बलात्कार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सूचना प्रसारण आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका तथा पुलिस महानिदेशक जीपी सिंह को वहां जाने का निर्देश दिया गया है।

तिनसुकिया की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोषियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में असमिया, बंगाली, बिहारी, मारवाड़ी आदि कोई मुद्दा ही नहीं होनी चाहिए। इससे पूरे समाज को खतरा है। इसके खिलाफ सभी को एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सभी दोषी को कानून एक ही नजर से देखता है। उन्होंने कहा की स्थिति की भयावहता को समझने की जरूरत है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के अन्य कई सवालों के भी सीधे-सीधे उत्तर दिए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश / अरविन्द राय

Most Popular

To Top