Uttar Pradesh

हर बूथ और मंडल को सशक्त बनाना होगा : धर्मपाल सिंह

भाजपा कार्य कर्ता
भाजपा बैठक
भाजपा बैठक

सुल्तानपुर, 12 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि कहा हर बूथ व हर मण्डल को फुलप्रूफ व मजबूत बनाना होगा।उन्होंने बूथ जीतो चुनाव जीतो का मंत्र दिया। शनिवार को भाजपा स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रंखला में गांव -वार्ड चलो अभियान के तहत संबोधित किया।

इसौली विधानसभा के बूथ संख्या 182 दाउदपुर पर स्थित एक मैरिज लाइन में बूथ समिति,मंडल एव पूर्व जिलाध्यक्षों,पूर्व जिला पदाधिकारियों व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने 2027 में इसौली विधानसभा में जीत का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट के टिप्स व मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेशन फर्स्ट को लेकर काम करती है।यह भी कहा आज देश व प्रदेश तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। हमको विपक्ष के हर षड्यंतों को चकनाचूर करना होगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर हर पात्र गरीब व वंचितों को सरकार की योजना का लाभ दिलाने का आह्वान किया। भाजपा वादों को पूरा करने वाला राजनीतिक दल है।

इस दौरान उन्होंने 4 लोकतंत्र सेनानियों डॉ अनन्त प्रसाद पाण्डे, डॉ वीपी सिंह, पुत्तीलाल तिवारी एवं गंगा प्रसाद को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने दाउदपुर स्थित काली माता के मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया।मनियारपुर में दलित बस्ती में जाकर प्रभावशाली दलित नेताओं को सम्मानित किया। दाउदपुर में कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा भी निकाली । भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने आए हुए कार्यकर्ताओं से भाजपा के अभियानों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

तीन सत्रों का संचालन श्याम बहादुर पांडे,विजय त्रिपाठी व आनंद द्विवेदी ने किया।विभिन्न बैठकों में पूर्व क्षेत्र डॉ एमपी सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह,एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह,रामचन्द्र मिश्रा,ओमप्रकाश पांडे,संतबख्श सिंह चुन्नू,डॉ आरए वर्मा,अर्जुन सिंह,करुणा शंकर द्विवेदी,डॉ सीशरण त्रिपाठी, जगजीत सिंह छंगू,पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी,पूर्व मंत्री जय नारायण तिवारी,संजय सिंह त्रिलोकचंदी,कृपा शंकर मिश्रा,विजय सिंह रघुवंशी संदीप सिंह,घनश्याम चौहान, मनीषा पांडेय,मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह,अवधेश शर्मा, विशाल जायसवाल,जगराम वर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुआ पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता

Most Popular

To Top