RAJASTHAN

गणतंत्र दिवस समारोह: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी एससीआरबी झंडा फहराएंगे

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस मुख्यालय की नई पहल

जयपुर, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के अवसर पर रविवार 26 जनवरी को पुलिस मुख्यालय में प्रातः 8 बजे से आयोजित समारोह में महानिदेशक पुलिस एससीआरबी, साइबर क्राइम एवं तकनीकी सेवाएं हेमंत प्रियदर्शी झंडा फहराएंगे। समारोह में डीजी प्रियदर्शी

राजस्थान पुलिस में कार्यरत मंत्रालयिक वर्ग के 9 कार्मिकों को ‘महानिदेशक पुलिस प्रशंसा पत्र’ प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था अनिल कुमार टांक ने बताया कि सम्मानित होने वाले कार्मिकों में भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी देवेंद्र प्रसाद उमानन्द, प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सांगा राम, कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी करण सिंह राजपुरोहित, कार्यालय अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आर्ड बटालियन्स राजस्थान में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी राम सिंह मीणा, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला बारां में सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुबारिक हुसैन, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाडा में सहायक प्रशासनिक अधिकारी भंवर सिंह कानावत, संस्थापन शाखा कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोविंद स्वरूप मेघवाल, कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला उदयपुर में सहायक प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार मीणा एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला भीलवाडा में वरिष्ठ सहायक नन्द सिंह राठौड शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top