Bihar

देवजानी मित्रा सहित अन्य ने थामा जदयू  का दामन

पटना, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । वरिष्ठ नेता देवजानी मित्रा सहित विभिन्न जिलों से आए सेवानिवृत्त अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साेमवार काे जदयू का दामन थामा। पटना के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पर्ची देकर सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विगत 19 वर्षों में महिला सशक्तिकरण के साथ बिहार की शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने का काम किया है, जिससे बिहार की जमीनी तस्वीर बदली है। इससे नीतीश कुमार के प्रति आम जनता का विश्वास भी बढ़ा है। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े तमाम लोग मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में बिहार को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए अपना योगदान देना चाहते हैं। यही कारण है कि आये दिन जदयू परिवार नया आकार ले रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मिशन-2025 की सफलता के लिए जदयू पूरी तरह से तैयार है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः एनडीए की सरकार बनेगी।

पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से ई. आलोक चंद्र गौतम, मानिकपुर पंचायत की मुखिया कमला चाैधरी, डाॅ. केसी कुमार, सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार, सेवानिवृत्त एडीएम जनाब खुर्शीद अनवर, प्रो. नीतीश वर्धन, प्रो. जयशंकर प्रसाद, हर्षित कुमार सिंह, डाॅ. फतेह उल्लाह कादरी, रामबाबू दास, महेश सिंह, गीतांजलि देवी, मुकेश कुमार, जुली देवी, मुन्ना कुमार, अधिवक्ता अनिल कुमार चौधरी, दीपक कुमार, संजय राम, विकास कुमार, मनीष कुमार आदि थे। सभी को पूर्व प्रदेश महासचिव संजय कुमार गिरी एवं राधेश्याम सिंह ने बधाई दी।

इस मौके पर विधान पार्षद सह पार्टी के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, पार्टी के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह एवं प्रदेश महासचिव वासुदेव कुशवाहा मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / चंदा कुमारी / चन्द्र प्रकाश सिंह

Most Popular

To Top