RAJASTHAN

38 वें राष्ट्रीय खेल में बॉक्सिंग निर्णायक की भूमिका के लिए कोटा रेल मंडल के देवी सिंह चयनित

38 वें राष्ट्रीय खेल में बॉक्सिंग निर्णायक की भूमिका के लिए कोटा रेल मंडल के देवी सिंह चयनित

काेटा, 29 जनवरी (Udaipur Kiran) । 38वें राष्ट्रीय खेल भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा 29 जनवरी से 08 फरवरी तक पिथौरागढ़, उत्तराखंड में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बॉक्सिंग खेल में निर्णायक के रूप में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा कुल 5 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के रूप में कार्यरत देवी सिंह को चुना गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, कोटा सौरभ जैन के अनुसार उत्तराखंड में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय खेल में बॉक्सिंग निर्णायक के तौर पर चयनित होने पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी एवं मंडल खेलकूद अधिकारी सुप्रकाश, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) संज‌य यादव सहित विभाग के सभी साथी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top