Uttrakhand

रुड़की में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’ प्रदर्शनी 4 से 6 मार्च तक

पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश बंसल व अन्य

हरिद्वार, 2 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. नरेश बंसल ने बताया कि 04 से 06 मार्च को रूड़की के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड में विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड विशाल प्रदर्शनी का आयोजन उनके सहयोग से तरमेह इवेंट्स द्वारा किया जा रहा है।

डॉ. बंसल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना लक्ष्य है, जो कि स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती का वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रही है। इस विजन के तहत आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया जा रहा है।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को इस सदी के तीसरे दशक का प्रदेश बताया था। इसी दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प उत्तराखंड को देश का अग्रणी और विकसित राज्य बनाने का है।डॉ. बंसल ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, विभिन्न विधायक और मेयर भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।उन्होंने बताया कि यह ‘विकसित भारत-विकसित उत्तराखंड’ प्रदर्शनी एक मेगा इवेंट है, जो अमृतकाल की थीम पर आधारित होगा। इसमें डीआरडीओ, इसरो, टीएचडीसी, भारतीय मानक ब्यूरो सहित कई केंद्रीय एजेंसियां, राज्य के विभाग और स्वयं सहायता समूह अपने स्टॉल लगाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top