Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रदेशवासियों को दी ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल (फाइल फोटो)

भोपाल, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ईद का पर्व त्याग, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है।

शुक्ल ने कहा कि यह त्योहार हमें समाज में एकता और सौहार्द्र को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उपवास और इबादत के इस पवित्र महीने के बाद ईद का त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए, ऐसी कामना है।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top