Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने निवास पहुंचकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

भोपाल, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके जन्मदिन पर मंगलवार को उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर पुष्‍पगुच्‍छ भेंटकर मंगलमय शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के स्वस्थ, सुदीर्घ और सफल जीवन की कामना की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सतत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास सभी क्षेत्रों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की दूरदर्शी नीतियों से मध्यप्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Most Popular

To Top