Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर उप व्यक्त किया शोक

उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भाेपाल, 4 अप्रैल (Udaipur Kiran) । भारत के सिनेमा जगत को राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत करने वाले महान अभिनेता, निर्माता-निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने शुक्रवार काे अपने शाेक संदेश में कहा कि भारत की बात सुनाने वाली आवाज़ आज खामोश हो गई। उन्होंने कहा कि मनोज कुमार जी का निधन भारतीय सिनेमा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने फिल्मों के माध्यम से देशभक्ति, संस्कृति और जनचेतना को नई ऊँचाइयाँ दीं। ‘उपकार’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘क्रांति’ जैसी कालजयी फिल्मों से उन्होंने हर भारतीय के हृदय में देश के प्रति गर्व और सम्मान का भाव जगाया। वे वास्तव में ‘भारत कुमार’ थे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि मनोज कुमार जी न केवल एक महान कलाकार थे, बल्कि एक विचारक और सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। उनका जाना सिनेमाजगत के एक युग का अंत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों तथा देशवासियों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top