Madhya Pradesh

उप मुख्यमंत्री शुक्ल और देवड़ा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की दी शुभकामनाएं

भोपाल, 25 अगस्त (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। श्रीकृष्ण का कर्मयोग का सिद्धांत हमें सिखाता है कि व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का पालन निस्वार्थ भाव से करना चाहिए। उनके उपदेश और शिक्षाएँ आज भी हमें जीवन में सही दिशा दिखाते हैं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व केवल धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह समाज में सद्भाव, प्रेम, और भाईचारे का संदेश भी देता है। यह त्योहार हमें भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात कर अपने जीवन में सकारात्मकता और शांति का प्रसार करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पर्व को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाएँ।

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर प्रदेश वासियो को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आइए हम भगवान श्री कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरणा लें और सत्य, न्याय, और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। देवड़ा ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा से हम सब के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि बनी रहे ऐसा प्रभु से कामना करें। एक बार पुनः सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत तोमर

Most Popular

To Top