Madhya Pradesh

योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा के निधन पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल और देवड़ा ने शोक व्यक्त किया

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा

भोपाल, 4 मई (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा ने काशी के प्रख्यात योग गुरु पद्मश्री शिवानंद बाबा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री शुक्ल और देवड़ा ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उप मुख्यमंत्री ने अपने शाेक संदेश में कहा कि पद्मश्री शिवानंद बाबा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने योग, संयम और सेवा के माध्यम से मानवता को नई दिशा दी। उनका तपस्वी जीवन समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बाबा जी का योगदान न केवल आध्यात्मिक जगत में अमूल्य रहा है, बल्कि उन्होंने विश्व पटल पर भारतीय योग परंपरा को गौरव दिलाया। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, सेवा और साधना का प्रतीक रहा। उप मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त अनुयायियों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने जताया दुखउपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने याेग गुरु शिवानंद बाबा के निधन पर शाेक व्यक्त करते हुए कहा शिवानंद बाबा ने योग के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन को स्वस्थ और सुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी योग शिक्षा ने न केवल भारत में, बल्कि विश्व भर में लोगों को प्रेरित किया और योग को एक वैश्विक आंदोलन के रूप में स्थापित करने में मदद की। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि पद्मश्री शिवानन्द बाबा को उनके योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना का प्रतीक है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top