Uttar Pradesh

तिरंगा यात्रा में शामिल होने उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वाराणसी पहुंचे

एयरपोर्ट पर स्वागत

वाराणसी, 24 मई (Udaipur Kiran) । ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के वीर सैनिकों के सम्मान में शनिवार को निकलने वाले विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी वाराणसी पहुंचे।

बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भूपेंद्र चौधरी का पार्टी के पदाधिकारियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया।

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव, विधायक अजगरा टी राम, विधायक सुनील पटेल, सुरेश सिंह, राम प्रकाश दुबे, मनीष कपूर, विद्यासागर राय, प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय रहे ।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top