Uttar Pradesh

भाजपा की सदस्यता कराते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

गुरुद्वारा में उपमुख्यमंत्री को पगड़ी बांधते समिति सदस्य (फोटो)

लखनऊ, 06 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । रविवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी विधानसभा क्षेत्र कैण्ट के आलमबाग क्षेत्र में भाजपा की सदस्यता करायी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पटेल नगर स्थित गुरुद्वारा साहेब पहुंचें और वहां मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया। गुरुद्वारा समिति के आग्रह पर उपमुख्यमंत्री ने रीति रिवाज भी निभायें।

गुरुद्वारे के बाहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सदस्यता करायी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुद्वारा समिति के सदस्यों से भी भाजपा से जुड़ने के लिए सदस्यता का अनुरोध किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, क्षेत्रीय सभासद श्रवण नायक, सभासद बबलू मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल मंत्री सर्वेश मिश्रा समेत भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित थे।

सदस्यता कराते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कैण्ट विधानसभा में निवास करने वाले कुछ पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर भी गये। जहां उनके परिवार के नौजवानों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। ब्रजेश पाठक ने भाजपा के स्थानीय नेताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने है। पिछला रिकॉर्ड भी तोड़ देना है।

—————

(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र

Most Popular

To Top