Jammu & Kashmir

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पहलगाम में घोड़े पर तिरंगा रैली, 48 बंद पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग

जम्मू,, 15 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी और स्थानीय निवासियों द्वारा आज पहलगाम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में एक विशेष तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली घोड़ों पर निकाली गई, जिसने देशभक्ति और वीरता का संदेश दिया।

रैली में भाग लेने वालों ने हाथों में तिरंगा लेकर पहलगाम की गलियों से गुजरते हुए देश की एकता और साहस का प्रदर्शन किया। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ जैसे देशभक्ति नारे गूंजते रहे।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि कश्मीर घाटी के 48 ऐसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को तुरंत खोला जाए, जो वर्तमान में सुरक्षा कारणों से बंद हैं। उनका कहना था कि इन स्थलों को खोलने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

रैली शांति और उत्साह के साथ संपन्न हुई और इसमें बड़ी संख्या में युवाओं, पर्यटकों और नागरिकों ने भाग लिया। आयोजकों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय महिलाओं की भूमिका ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है और यह रैली उनके सम्मान में समर्पित है।

—————

(Udaipur Kiran) / अश्वनी गुप्ता

Most Popular

To Top