Uttar Pradesh

संसद में उठेगी स्वतंत्रता संग्राम के महानायक मंगल पाण्डेय को भारत रत्न देने की मांग

सांसद सनातन पाण्डेय

बलिया, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के नायक मंगल पाण्डेय को भारत रत्न देने की मांग मंगलवार को संसद में गूंजेगी। लोकसभा सदस्य सनातन पाण्डेय ने इसे लेकर नियम 377 के अधीन सूचना दी है।

उन्होंने संसद में दिए जाने वाले अपने भाषण में कहा है कि ‘सबसे पहले मैं भारत के उन वीर सपूतों के चरणों में अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। यह उनके बलिदान का ही परिणाम है कि आज पक्ष और विपक्ष सदन में बैठकर देश की प्रगति के लिए चर्चा करता है। अपने महापुरुषों को सम्मान देने की भारत की परंपरा रही है। इसी क्रम में भारत के 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पाण्डेय जो कि बलिया जनपद के ग्राम नगवा के रहने वाले थे और वे अंग्रेजों की गोली से शहीद हुए।’ सांसद सनातन पाण्डेय ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए सैनिक विद्रोह करके अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले स्वतंत्रता सेनानी महान क्रांतिकारी मंगल पाण्डेय जिस सम्मान के हकदार थे, उन्हें वह सम्मान आजादी के 78 वर्ष पूरे होने पर भी नहीं मिला है।

श्री पाण्डेय ने सरकार से मांग करता कि प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पाण्डेय को भारत रत्न दिया जाए। साथ ही उनके पैतृक गांव नगवा को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए। बलिया से देश के विभिन्न शहरों के लिए मंगल पाण्डेय के नाम से रेलगाड़ियां चलाई जाए। बलिया रेलवे स्टेशन पर भी एक आदमकद प्रतिमा के साथ स्मारक बनाया जाए एवं उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में किए गए योगदान को उस पर अंकित किया जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Most Popular

To Top