Uttar Pradesh

बागपत पहुंचे दिल्ली के उप राज्यपाल, कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया

किसानों को संबोधित करते उपराज्यपाल बीके सक्सैना

बागपत, 12 जून (Udaipur Kiran) । विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025 का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। दिल्ली के उपराज्यपाल बी के सक्सेना ने बागपत पहुुंचकर कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि कार्याें की जानकारी ली और कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इससे पूर्व उन्हें ज्ञान केंद्र में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर सांसद राजकुमार सांगवान भी बताैर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

उपराज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र के गन्ना उत्कृष्टता केंद्र का निरीक्षण किया। कृषि वैज्ञानिकों से कृषि तकनीकी के संबंध में जानकारी प्राप्त की जिसमें डॉ. विकास कुमार ने जनपद में गन्ना की खेती और उसके साथ होने वाली सहफसली उत्पादाें की जानकारी दी।

उपराज्यपाल ने एफपीओ द्वारा सिरके के उत्पादन काे प्रोत्साहन दिया। कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण कर पौधे लगाने को प्रेरित किया। उपराज्यपाल ने कृषि विज्ञान केंद्र में डेढ़ साल पहले उद्यान विभाग द्वारा तैयार की गई सहजन की वाटिका की प्रशंसा की और उससे प्राप्त होने वाले लाभों पर किसानों के साथ चौपाल लगाकर चर्चा की। साथ ही उन्हाेंने किसानों की समस्या भी सुनी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जयप्रकाश तोमर ,जिलाधिकारी अस्मिता लाल ,पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, केवीके अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत ,जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश कुमार अरुण ,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Most Popular

To Top