HEADLINES

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत, एक मई को चल सकती है तेज आंधी

भारत मौसम विभाग का लोगो

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । दिल्ली के लोगों को आने वाले तीन दिनों में गर्मी से राहत मिलने वाली है। 30 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में एक मई से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। सोमवार को मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 औऱ न्यूनतम 23.2 दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से एक डिग्री अधिक है ।

मौसम विभाग ने कहा है कि 30 अप्रैल से एक मई तक राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। इन तूफानी हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

पूर्वी भारत में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक ऊपरी हवा का एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर असम और दूसरा निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तरी बांग्लादेश पर बना हुआ है। इसके चलते अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से व्यापक रूप से हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है और 28 – 29 अप्रैल को असम और मेघालय में गरज के साथ बौछारें (हवा की गति 50-70 प्रति घंटे तक) पड़ने की संभावना है। 28 और 29 अप्रैल को नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय, त्रिपुरा और 28 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। आज असम और मेघालय में भी कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा

होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और मध्य भारत में

28 अप्रैल से 2 मई के दौरान पूर्वी भारत, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे की गति तक तेज हवाओं के साथ छिटपुट, व्यापक हल्की एवं मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 02 मई से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव डाल सकता है। इसके प्रभाव में

30 अप्रैल से 04 मई के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाओं के साथ छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है।

28-30 अप्रैल के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 01 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में तेज आंधी चलने की संभावना है। 01 और 02 मई को राजस्थान में आंधी चलने की संभावना है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Most Popular

To Top