Delhi

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने राजधानी में चलाया स्वच्छता अभियान, पार्टी नेताओं ने झुग्गी बस्तियों में की सफाई

BJP Leader

नई दिल्ली, 04 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिल्ली प्रदेश भाजपा राजधानी में झुग्गी बस्तियों में सफाई अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत आज नई दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा सहित अन्य सांसदों और विधायकों ने इसमें भाग लिया।

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने आज समयपुर बादली स्थित संजय झुग्गी बस्ती, सांसद रमेश बिधूड़ी ने बिलासपुर झुग्गी बस्ती, पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कलंदर कालोनी, दिलशाद कालोनी स्थित झुग्गी बस्ती, चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने वजीरपुर इंडस्ट्रियन एरिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आनंद विहार झुग्गी बस्ती में स्वच्छता अभियान में भागेदारी की।

भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने कहा कि बारिश के मौसम में बीमारियाें के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में स्वच्छता पर ध्यान देना जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी लगातार स्वच्छता पर जोर देते आए हैं। इसी क्रम में दिल्ली प्रदेश भाजपा राजधानी में स्थान-स्थान पर स्वच्छता का अभियान जा रही है। इसमें पार्टी के नेता भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीधे लोगों से संवाद में एक बात तो स्पष्ट दिखी कि आज दिल्ली का हर वर्ग केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचारी तंत्र से परेशान है और अब जनता ने इस कुशासन से मुक्ति पाने और कमल खिलाने का मन बना लिया है।

वहीं बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में स्वच्छता का अभियान चलाया था। आज यह जन आंदोलन बन चुका है। हम इसी क्रम में राजीव गांधी कैंप में आए हैं। स्वच्छता को लेकर उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेता काम करने की बजाए राजनीति करते हैं। अपनी जिम्मेदारियों से भागते हुए अक्सर बड़ी दुर्घटना होने पर सारा आरोप अधिकारियों पर मढ़ देते हैं।

(Udaipur Kiran)

(Udaipur Kiran) / अनूप शर्मा / रामानुज

Most Popular

To Top